मुरादाबाद में एक और तेंदुआ कैद, अब तक 17 पकड़े, दहशत में जी रहे लोगों ने मांगे शौचालय
संवाददाता, सितम्बर 19 -- यूपी के मुरादाबाद में तेंदुआ प्रभावित गांवों में चलाए जा रहे वन विभाग के रेस्क्यू अभियान के बीच शुक्रवार को ठाकुरद्वारा क्षेत्र के बलिया गांव में एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक 17 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। लगातार तेंदुओं के पकड़े जाने से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है, लेकिन डर अभी खत्म नहीं हुआ है। डीएफओ डॉ. विनय कुमार के अनुसार मुरादाबाद के देहात क्षेत्र में लगातार तेंदुए पकड़े जा रहे हैं। शुक्रवार को भी बलिया गांव के एक मादा तेंदुआ पिंजरे में फंस गई। वन विभाग ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पुख्ता पहचान के अभाव में यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि महिला पर हमला करने वाला यही तेंदुआ था। बलिया, लालापुर पीपलसाना, मलकपुर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.