मुरादाबाद, मई 30 -- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में आंधी बारिश के खतरे का दायरा अब कम हो गया है। मौसम विभाग ने मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में आज शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। गुरुवार रात काफी जोरदार आंधी बारिश आई थी। ओले भी पड़े थे। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम लगभग साफ ही रहा। रात को दस बजे आसमानी बिजली और मेघ गर्जना के साथ कुछ देर तेज हवा चली थी और छींटे भी पड़े थे। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...