मुरादाबाद, मई 12 -- एक बार फिर तेज गर्मी की तरफ बढ़ने लगे मौसम के मिजाज ने एकाएक करवट बदली। मंगलवार सुबह नौ बजे आसमान में काली घटाएं घिर आईं। काली घटाओं के छाने से दिन के समय रात जैसा अंधेरा छा गया। मौसम के एक झटके के साथ बदले मिजाज ने लोगों को कौतूहल भरा और आश्चर्यचकित कर दिया। थोड़ी ही देर में आसमानी गर्जना और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को महसूस हो रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मई के दूसरे हफ्ते में भी मौसम ने पहले हफ्ते की तर्ज पर चाल चलकर करवट बदली। मई के पहले हफ्ते में आंधी-बारिश के चलते काफी सुहावना हो गया था, लेकिन, तीन दिनों से तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। सोमवार को तापमान बढ़ने के साथ ही पिछले दिनों की बारिश के चलते वातावरण में नमी बढ़ी होने की वजह से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.