संभल, सितम्बर 11 -- संभल। तीर्थ नगरी के रूप में विकसित हो रहे संभल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग बड़ी तैयारी में जुट गया है। मुरादाबाद मार्ग स्थित शहजादी सराय में करीब 9.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र बनने से संभल के 68 तीर्थों और 19 प्राचीन कूपों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ठहरने समेत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। करीब 2193 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर बनने वाले इस पर्यटक सुविधा केंद्र में पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। यहां मल्टीपर्पज हॉल, गेस्ट रूम, फैमिली रूम, डॉरमेट्री, डिजिटल लाइब्रेरी और पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को संभल में बेहतर ठहर...