मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- मुरादाबाद मंडल में इस बार चार लाख सत्तावन हजार एमटी धान खरीद होगी। शासन स्तर से लक्ष्य तय कर दिया गया है। प्रदेश में कुछ मंडलों में लक्ष्य बहुत कम है। वहीं ललितपुर, महोबा और शामली जिलों में लक्ष्य शून्य है। बरेली मंडल में सात लाख एमटी से ज्यादा लक्ष्य रखा गया है। मुरादाबाद मंडल में रामपुर जिले में सबसे ज्यादा लक्ष्य तय किया गया है। अमरोहा का लक्ष्य यहां सबसे कम है। रामपुर में 2.22 लाख एमटी का लक्ष्य है वहीं अमरोहा में 13000 एमटी ही धान खरीद का लक्ष्य है। बिजनौर में 53000 एमटी, मुरादाबाद में 1.03 लाख व संभल में 66 हजार एमटी का लक्ष्य रखा गया है। मंडल में ओवर आल 4.57 लाख एमटी का टारगेट है। प्रदेश में बरेली मंडल का लक्ष्य सात लाथ एमटी से ज्यादा है वहीं मेरठ, अलीगढ़, आगरा मंडल में कम धान उत्पादन के लिहाज से कम लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.