मुरादाबाद जिला अस्पताल में हुआ 'मिरेकल'! 60 साल की सलमा के लिए 50,000 का वो एक इंजेक्शन बना संजीवनी
मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- मुरादाबाद। हार्ट अटैक से पीड़ित रामपुर के स्वार निवासी साठ साल की महिला सलमा की जान मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल ने प्रदेश सरकार द्वारा की गई विशेष पहल के अंतर्गत इंजेक्शन देकर बचा ली। मरीज के दिल में बने खून के थक्के घोल देने वाला इंजेक्शन लगाने के बाद उसे एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। लगभग पचास हजार रुपये कीमत का यह इंजेक्शन मरीज को निशुल्क लगाया गया है। दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित मरीजों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क व बेहतर इलाज मुहैया कराने को प्रदेश सरकार द्वारा विशेष पहल की गई है। इसी के तहत मेरठ मेडिकल कॉलेज को मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल समेत दस अस्पतालों का हब बनाया गया है। हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज को उसके हार्ट में बना खून का थक्का घोलने वाला इंजेक्शन (थ्रंबोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.