मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। जिले को एक और ट्रेन की सौगात मिली है। पुरुलिया-आनंद विहार के बीच 14 मार्च को ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान देश को कई सौगात देंगे। इसी क्रम में रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। शनिवार को पुरुलिया से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच एक नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। ये ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। ये ट्रेन सेवा पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...