मुरादाबाद के व्यक्ति का रामनगर में ट्रेन में मिला शव
हल्द्वानी, अगस्त 2 -- रामनगर। रामनगर-मुरादाबाद पेसेंजर ट्रेन में शनिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जीआरपी पुलिस टीम रामनगर ने अज्ञात शव की शिनाख्त 45 वर्षीय आनंद प्रकाश निवासी सीतापुर बहेड़ी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में की और परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन रामनगर पहुंचे। जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज गीता गोला ने बताया कि शनिवार रात को रामनगर-मुरादाबाद पेसेंजर ट्रेन मुरादाबाद से रामनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसी ट्रेन में यह व्यक्ति मुरादाबाद से आया था। परिजनों के अनुसार मृतक को दौरे पड़ते थे और वह घुमंतू था। उन्होंने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौली: झरही नदी में डूबने से युवक की मौत से मचा हड़कंप रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.