मुरादाबाद के युवक ने साढ़े पांच लाख का भैंसा खरीदा
मेरठ, मई 18 -- ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर सोमवार को मंढियाई पशु पैठ में पशु खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे से लेकर देर रात आठ बजे तक पैंठ में पशुओं की खरीद फरोख्त हुई। मुरादाबाद के एक युवक ने साढ़े पांच लाख रुपये में एक भैंसा खरीदा, जोकि आकर्षण का केंद्र बना रहा। बता दें, कि पशु पैठ में उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड जैसे कई राज्यों से व्यापारी और ग्राहक पहुंचे। दूर-दराज क्षेत्रों से आए पशु व्यापारियों ने अपने बेहतरीन पशु बाजार में उतारे, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। खरीदारों ने पशुओं की कीमत, वजन और नस्ल को लेकर जमकर मोलभाव किया। यह भी पढ़ें- विज्ञप्तियां....8 खबरें कई बड़े और आकर्षक पशु लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे, जिन्हें देखने के लिए भीड़ लगी रही। पैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.