गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ में वंदना करने आये उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित निजी विश्वविद्यालय तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का रविवार को उसरी जलप्रपात में बैग गायब हो गया। बैग में चार छात्रों का चार मोबाइल के अलावा कपड़ा व एक-दो हजार रुपए नकद था। बैग के गायब होने के बाद छात्र-छात्राएं मुफस्सिल थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया एवं गायब हुए बैग को खोजने का अनुरोध किया। मुफस्सिल पुलिस ने इस संबंध में उन लोगों से एक लिखित शिकायत ली और मामले की पड़ताल में जुट गयी। दरअसल तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के नौ छात्र-छात्राएं 27 मार्च को मुरादाबाद से पारसनाथ के लिए चले थे। 28 मार्च की सुबह सभी छात्र-छात्राएं पारसनाथ पहुंच गये। 29 को छात्र-...