मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से पचास फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद से अमेरिका के खरीदारों ने मुरादाबाद के निर्यातकों से माल वाया दुबई आयात करने की जो रणनीति बनाई थी वह काफी समय से अमल में आ रही है, लेकिन अमेरिका के खरीदारों ने उसमें अब मध्यपूर्व के देशों में जंग के हालात के मद्देनजर बदलाव किया है। दुबई समेत मध्यपूर्व के कई पोर्ट बंद हो जाने की स्थिति को देखते हुए अमेरिका के खरीदारों ने मुरादाबाद से माल वाया ब्रिटेन मंगाना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद में यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस) के चेयरमैन जेपी सिंह ने बताया कि अमेरिका के कई खरीदारों की तरफ से अब काफी तेजी के साथ यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में वेयरहाउस खोले जा रहे हैं। अमेरिका के कई खरीदार भारत से माल ब्रिटेन में मंगा रहे हैं। जिसे वेयर हाउस में इकट्ठा कर रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.