मुरादाबाद, मई 7 -- मुरादाबाद। पीतल नगरी के हवाई सफर का सपना जो पिछले साल नवंबर में 'ग्राउंडेड' हो गया था, अब उसे फिर से ऊंची उड़ान देने की तैयारी शुरू हो गई है। 5 नवंबर 2024 को जब आखिरी फ्लाइट उड़ी थी, तब से मुरादाबाद का रनवे सन्नाटे में है। लेकिन अब खबर है कि मुरादाबाद के आसमान में कुछ 'बड़ा' होने वाला है। जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 400 एकड़ जमीन का ऐसा महाप्लान तैयार किया है, जो मुरादाबादवासियों के सालों के इंतजार और मायूसी को खत्म कर देगा। हाल में ही जेवर एयरपोर्ट का भी उद्घाटन हुआ है। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने शासन को मुरादाबाद में भदासना स्थित हवाई अड्डे का विस्तार करने के लिए चिन्हित जमीन का ब्योरा भेज दिया है। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेकर इसे विस्तारित किया जाएगा। फिलहाल यहां सरकारी विमान उतर रहे हैं नि...