मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। मंगलवार को पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन कर दिया गया। वोटर लिस्ट में इस बार कुल मतदाता 1490826 हैं। पंचायत चुनाव में 17 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़ गए हैं। तीस दिसंबर तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी। 31 दिसंबर से छह जनवरी तक दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम के अनुसार पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन कर दिया गया है। जनपद में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में कुल कुल 228329 वोट अभियान के दौरान मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। वहीं 211379 वोट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। हटे नामों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या भी शामिल है। मुरादाबाद जनपद में कुल मिला कर सभी आठ ब्लाकों में इस दौरान 72555 मतदाता डुप्लीकेट मिले। इन सभी मतदाताओं के वोट काटे गए। बढ़े और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.