मुरादाबाद, जनवरी 15 -- नगर निकायों में कम स्टाफ के चलते आमजनों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। दस नगर निकायों में सिर्फ पांच अधिशाषी अधिकारियों से काम चलाया जा रहा है। ईओ को तलाशने के लिए लोग भटक रहे हैं। एक ईओ के पास तीन नगर पंचायतों का चार्ज है। मुरादाबाद में नगर निगम को छोड़ दें तो दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायते हैं। इनमें आधे में अधिशाषी अधिकारियों की तैनाती नहीं है। नगर निकायों से अक्सर शिकायत मिलती है कि यह पता नहीं रहता है कि ईओ कौन सी नगर पंचायत में हैं। वह काम लेकर जाते हैं पर कई बार वापस लौटना पड़ता है। मुरादाबाद जिले में बिलारी और ठाकुरद्वारा नगर पालिकाएं हैं इन दोनों नगर पालिकाओं का जिम्मा एक ईओ पर है। ठाकुरद्वारा से बिलारी की दूरी सत्तर किमी से भी ज्यादा है। इसमे यह व्यवहारिक समस्या आती है। वहीं कुंदरकी, महमूदपुर माफी और उमरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.