मुरादाबाद का स्मैक तस्कर गिरफ्तार
बरेली, मई 25 -- मीरगंज। चौकी प्रभारी मीरगंज पंकज कुमार ने पुलिस के साथ रविवार को अंडरपास में छापा मारकर उजैन पुत्र अन्दलाज निवासी मोहल्ला कोहिनूर, थाना कटघर, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 75 ग्राम स्मैक एवं बाइक बरामद की। एसओ रवि कुमार ने बताया कि उजैन मुरादाबाद के कटघर में रेलवे फाटक के पास झुग्गी में रहता है। वह ग्राम मुंडी खेरी, थाना जावर, जिला सीहोर मध्यप्रदेश का निवासी है। आरोपी कभी कभार फेरी का काम करता है। गलत संगत में पड़ने और अधिक रुपये कमाने के लिए ट्रकवालों से स्मैक खरीद कर बेचता है। रविवार को आरोपी स्मैक बेचने आया था कि उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.