रुडकी, मार्च 18 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप की सौ शीशी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी के संपर्क में रहने वालों को चिन्हित कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मंगलवार की रात पीर बाबा कॉलोनी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप की सौ शीशी बरामद हुई। पुलिस आरोपी को पड़कर कोतवाली लिया आई और पूछताछ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...