फतेहपुर, अप्रैल 23 -- फतेहपुर। उपेक्षा का शिकार शहर के बांके बिहार मंदिर का कायाकल्प कराने वाले तत्कालीन डीएम एवं वर्तमान में मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह गुरुवार को बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच उन्होंने बांके बिहारी और राधा रानी की प्राण प्रतिष्ठा कराई। कार्यक्रम में डीएम निधि गुप्ता वत्स भी मौजूद रहीं। जीटी रोड किनारे शांतिनगर में स्थित बांके बिहारी मंदिर का तत्कालीन डीएम आंजनेय सिंह ने कराया था। उसके बाद उनका स्थानांतरण हो गया। लेकिन उनका बांके बिहारी मंदिर से लगाव कम नहीं हुआ। गुरुवार को वह मंदिर पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न कराया। मुरादाबाद कमिश्नर अंजनेय सिंह तथा डीएम निधि गुप्ता वत्स ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री बांके बिहारी जी एवं राधा रानी की प्...