मुरादाबाद, मई 3 -- Moradabad News: मुरादाबाद और संभल में दो अलग-अलग गांवों में जांच करने पहुंची पुलिस टीमों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मुरादाबाद के मूंढापांडे में दरोगा की टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, वहीं संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में सिपाही की वर्दी फाड़कर आरोपी को छुड़ा लिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दर्जनों लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं।मुरादाबाद में पुलिस पर बलवा, जान बचाकर भागे दरोगा मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर वरियार उर्फ खरक में शनिवार दोपहर मुकदमे की विवेचना करने पहुंचे दरोगा आकाश परमार और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस टीम अली अहमद उर्फ नन्हे के घर पूछताछ करने पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.