मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद। अलीगढ़ में बास्टेबाल 3x3 एबीएल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुरादाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद ने अपने सभी लीग मुकाबले जीतकर पूल में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच खेला गया। मुरादाबाद की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ को 8-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मुरादाबाद और बुलंदशहर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें बुलंदशहर ने मुरादाबाद को 12-9 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...