मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, दिव्यांग को बचाने में ट्रक से टकराया टेंपो; दो मासूम समेत 5 की मौत
संवाददाता, सितम्बर 6 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे 509 पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजे संभल के गांव बमनेटा के दिव्यांग के रिक्शा को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा टेंपो चंदौसी की ओर से आ रहेट्रक से जा टकराया। हादसे में तीन महीने, सात साल के मासूम और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी समेत निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि टेंपो बहजोई से सवारियां लेकर चंदौसी जा रहा था। बमनेटा गांव के निकट अचानक सामने आए दिव्यांग के रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर चंदौसी की ओर से आ रहे रेता से भरे ट्रक से जा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.