संभल, जुलाई 7 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर धनारी क्षेत्र में मझोला चौराहा सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। तीव्र मोड़ और तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं। मझोला चौराहे के एक ओर गांव मझोला फतेहपुर और दूसरी ओर सेंजना अहरान हैं। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों का रोजाना इस चौराहे से आवागमन होता है। यहां तीव्र मोड़ है और तेज रफ्तार से वाहन गुजरते हैं। हालांकि सड़क पर चेतावनी और संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश वाहन चालक उन्हें नजरअंदाज कर तेज रफ्तार में निकल जाते हैं। यही लापरवाही दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पार करते समय हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार लोग...