मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी अनीस (45) पुत्र मुस्तकीम खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे,रविवार सुबह वह अपनी खीरे की फसल बेचने के लिए मुरादाबाद मंडी जा रहे थे। बताया है कि अनीस मिनी ऑटो में सवार होकर अपनी फसल लेकर निकले थे। गांव डोमघर के पास तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने मिनी ऑटो के गेट के पास बैठे किसान अनीस को चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.