मुरादाबाद, मई 12 -- मंगलवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर में कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। दौलतबाग विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। फॉल्ट के चलते दौलतबाग उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम के कारण लाइन में तकनीकी फॉल्ट उत्पन्न हुआ है, जिसे ठीक कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। विभाग का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी मौके पर जुटे हुए हैं और करीब दो घंटे में सप्लाई सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बिजली कटौती के चलते लोगों को गर्मी और दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...