मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- मुरादाबाद। एक्सपो मार्ट पर ऑटम मेले में मुरादाबाद के बने मेटल के उत्पादों के कलर कोड का जादू अमेरिका, यूरोप, मध्यपूर्व आदि देशों के खरीदारों के सिर चढ़कर बोल रहा है। निर्यातकों ने मेटल के डेकोरेटिव उत्पादों की जो रेंज अपने स्टालों पर प्रदर्शित की है उनमें कलर कोड की चमक दमक का दबदबा दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि मेले के आगाज के साथ इन उत्पादों के लिए दुनिया भर के खरीदारों ने खास आकर्षण दिखाना शुरू किया है। इनके लिए काफी अच्छी बिजनेस इनक्वायरी की जा रही है। मेटल के उत्पादों पर पाउडर कोटिंग के जरिये खास कलर कोड दिए जा रहे हैं। निर्यातक अजय कुमार पुगला ने बताया कि मेटल के हर उत्पाद के लिए अलग कलर कोड हैं, जबकि, हर देश के खरीदारों के लिए अलग कलर कोड...