मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- यूपी में इस बार मानसून सीजन में यूं तो 8 फीसदी ज्यादा बारिश हुई पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा मेघ बरसे। प्रदेश के 37 जिलों में कम तो 37 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकार्ड की गई। आगरा एकमात्र ऐसा जनपद रहा जहां बारिश औसत रही। पश्चिम यूपी के जिलों में पूर्वांचल से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। 1 जून से 30 सितंबर के बीच प्रदेश में 802.9 मिमी बारिश दर्ज, जो दीर्घावधि औसत 746.2 मिमी के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक है। मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, मेरठ, कानपुर, खीरी और बहराइच समेत 14 जिलों में 1000 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में चित्रकूट सबसे अधिक बारिश वाला जिला रहा, जहां मानसून सीजन में कुल 1358 मिमी बारिश दर्ज की गई। ओवर ऑल ज्यादा बारिश के बाद भी 37 जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई जबकि प्रदेश के 37 जिल...