मऊ, अगस्त 1 -- मऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं सैफई के लगभग 340 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से पराजित किया। मुरादाबाद की ओर से जानू एवं राजकुमार ने गोल किए। दूसरे मुकाबले में बरेली मंडल ने आगरा मंडल को 5-0 से हराया, जिसमें शंकर, आदित्य एवं आनंद ने शानदार गोल किए। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। स...