जहानाबाद, जनवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड में दो पैक्स में चुनाव के लिए पहले दिन मुरादपुर हुजरा पैक्स में अध्यक्ष पद पर 2 एवं सदस्य पद पर 6 उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। मखदुमपुर कबीर पैक्स में अध्यक्ष पद पर एक एवं सदस्य पद पर 8 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुषमा ने बताया कि दो पैक्स में चुनाव होना है। नामांकन के प्रथम दिन मुरादपुर हुजरा पैक्स में अध्यक्ष पद पर दो एवं मखदुमपुर कबीर पैक्स में अध्यक्ष पद एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन को लेकर सुरक्षा में पुलिस पदाधिकारी तैनात दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.