मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 14 दिसंबर को गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बने गुरु रविदास के मंदिर प्रांगण में पश्चिम उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन और विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला एवं महानगर जिला बागपत,जिला शामली, मेरठ महानगर एवं जिला हापुड़, बुलंदशहर गाजियाबाद,नोएडा, बिजनौर, अमरोहा,संभल,मुरादाबाद महानगर एवं जिला और रामपुर की कार्यकारिणी शामिल रहेंगी। तैयारी बैठक में सभी जिलों की कार्यकारिणी गठन के लिए यह बैठक की गई। जिसमें मेरठ से आए प्रोफेसर मनोज जाटव, प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी मुकेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...