गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। मुरादनगर में डिडौली कांवड़ शिविर में रविवार देर रात सांप के दो कांवड़ियों को डस लिया। दोनों को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां जांच के बाद एक कांवड़िए को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जारी है। गांव बहजोड़, जिला अलवर, राजस्थान निवासी 45 वर्षीय संदीप और 65 वर्षीय लाल चंद अपने साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। वापसी के दौरान उनका जत्था मुरादनगर के डिडौली स्थित कांवड़ शिविर में विश्राम के लिए रूक गया। उनके साथी जय सिंह ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे दोनों कांवड़िए सो रहे थे, तभी सांप ने दोनों को डस लिया। घटना के बाद शिविर में अफरातफरी मच गई और अन्य कांवड़ियों की मदद से दोनों को तड़के तीन ...