शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के मुरादगांव में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर करीब 24 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च होंगे और यह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने शिलान्यास किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने परियोजना की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बताया गया कि विद्यालय का निर्माण विशेष रूप से ग्रामीण और श्रमिक वर्ग के बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के लिए किया जा रहा है, ताकि वे भी शहरी स्तर की सुविधाओं के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रस्तावित विद्यालय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.