धनबाद, जून 29 -- मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी वासी इन दिनों जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब 20 दिनों से कॉलोनी में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। जलापूर्ति बाधित होने का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था के लिए उन्हें दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई परिवार पास के खोदो नदी का सहारा ले रहे तो कुछ लोग मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी खरीद कर घरेलू काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टैंकर संचालक इस संकट का फायदा उठाकर एक टैंकर पानी के लिए एक हजार रुपये तक वसूल रहे हैं, जिससे श्रमिक परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने संबंधित विभाग और प्रबंधन से अविलंब जलापूर्ति बहाल करने की मांग...