धनबाद, मार्च 20 -- मुराईडीह कॉलोनी में स्थित इंद्र कुमार कश्यप के आवासीय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा समारोह मनाया गया। अध्यक्षता जिला संघ चालक बिशु रवानी ने की। संचालन संघ के उत्तम कुमार पांडे ने किया। समारोह में सर्वप्रथम सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ और आरती का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नववर्ष को बधाई दी। मौके पर इंद्र कुमार कश्यप, जेके झा, उत्तम कुमार पांडे, घनश्याम चौहान, अनूप चौहान, राजेंद्र यादव, पुन यादव, देवनाथ चौहान, रणविजय कुमार, पवन कुमार, रामनाथ हजारी, भीम कपरदार, उपेंद्र बर्णवाल, खेपा कुमार, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...