धनबाद, मई 29 -- बिजली ट्रांसफॉर्मर का केबल लीड शॉर्ट हो जाने से मुराईडीह श्रमिक कॉलोनी के नीचे साइड में बुधवार की रात करीब 10 बजे से अंधेरा पसरा रहा। गुरुवार की शाम करीब तीन बजे केबल की मरम्मत होने के बाद नीचे साइड कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब 15 घंटे तक बिजली बाधित रहने से भीषण गर्मी और उमस के बीच नीचे साइड कॉलोनी में रह रहे श्रमिक परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग रात भर गर्मी से बेहाल रहे। श्रमिक परिवारों ने कोलियरी के बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं होने से परेशानी बढ़ी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज लोग बेहाल, विभाग का ध्यान नहीं यह भी आरोप लगाया कि विभाग के वरीय अधिकारी की लापरवाही की वजह से मुराईडीह कॉलोनी में अक्सरहा...