रांची, अप्रैल 21 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना पुलिस को विशेष समकालीन अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने वर्ष 2009 से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिरसा मुंडा को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना 4 सितंबर 2009 की है। आरोपी बिरसा मुंडा, जो मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव का निवासी है, ने अपने ही गांव की एक युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह भी पढ़ें- तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,7 मोबाइल बरामद इस संबंध में मुरहू थाना में कांड दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के तुरंत बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था।आरोपी की गिरफ्तारी में देरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.