रांची, फरवरी 17 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई हाई मास्ट लाइटें इन दिनों शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। लाखों रुपये की लागत से स्थापित इन लाइटों का उद्देश्य रात में बेहतर रोशनी और सुरक्षा उपलब्ध कराना था, लेकिन कई स्थानों पर ये लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती है। कुछ पोलों से बैटरियां मरम्मत के नाम पर खोल ली गईं, पर अब तक नहीं लगाई गईं। स्थानीय लोगों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.