रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र में तीन फरवरी को अवैध हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने मंगलवार की रात गनालोया गांव में छापेमारी की। इस दौरान नामजद आरोपी विनोद कुमार गंझू को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तीन फरवरी को पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ाकेल स्थित सियो महतो की चाउमिन दुकान में छापेमारी की थी, जहां दो देसी कट्टा और दो राउंड गोली जब्त की थी। इस मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस दो आरोपियों शिवा महतो उर्फ सियो और विजय गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी विनोद कुमार गंझू का आपराधिक इतिहास रहा है उसके खिलाफ खूंटी थाना में चार, मुरहू में एक, कर्रा थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.