रांची, अप्रैल 6 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में प्रखंड स्तरीय सामूहिक सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य गौतम मुंडू ने बताया कि इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही सामूहिक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक मिलन का भी आयोजन होगा। इस महोत्सव में मुरहू सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से सरना समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गौतम मुंडू ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य परंपराओं को सहेजना और समाज में एकता को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...