रांची, मई 27 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और वर्षा का असर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला। विशेष रूप से बिन्दा एवं साड़ीगांव पंचायत में आंधी-बारिश का प्रभाव अधिक रहा, जहां कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। तेज हवा के कारण एनएच-75ई मार्ग पर भी कई जगह पेड़ों की डालियां सड़क पर आ गिरीं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हो गया। बिन्दा के समीप सड़क पर भारी डालियां गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही और थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों ने मिलकर सड़क से गिरी डालियों को हटाया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो ...