रांची, मार्च 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू क्षेत्र में स्टंटबाजी करने और लापरवाही से बाइक चलाने वाले युवकों पर लगाम लगाने के लिए मुरहू पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को मुरहू थाना पुलिस ने बैंक मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहनों के कागजात और हेलमेट की हुई जांच:जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कई बाइक चालकों को रोककर उनके ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की। इस दौरान कई चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए पाए गए। जिन लोगों के पास जरूरी कागजात नहीं थे या जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, उनकी बाइक जब्त कर ली गई। पुलिस ने उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.