रांची, अप्रैल 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती 30 अप्रैल को मलियादा और शांति पुरी आश्रम मुरहू में धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रातः काल बंदगांव और मुरहू में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। तत्पश्चात दोनों आश्रमों में ईश वंदना, गुरु वंदना, ग्रंथ पाठ, सत्संग और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी समिति के संरक्षक डॉ डीएन तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय कुमार,जूरन मुंडा, मूचीराय मुंडा और सूरजमल प्रसाद ने संयुक्त रूप से दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.