गढ़वा, जनवरी 3 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती महिला मुक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण से हुई। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिला और दलित शिक्षा के लिए संघर्ष किया। वे भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल थीं। उन्होंने विधवा विवाह, छुआछूत उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए आजीवन कार्य किया। कार्यक्रम में कार्तिक, जिया अविनाशी, हर्ष एवं अनु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...