रांची, जून 1 -- मुरहू, प्रतिनिधि।  मुरहू में आयोजित छह दिवसीय भव्य मंडा पूजा का समापन सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। समापन से पूर्व रविवार की रात भव्य जागरण सह छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया।

छऊ नृत्य कार्यक्रम छऊ नृत्य कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरूलिया तथा मुरहू के पसराबेड़ा की मंडलियों ने भाग लिया। कलाकारों ने रामायण और महाभारत से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरी रात श्रद्धालु एवं ग्रामीण छऊ नृत्य का आनंद लेते रहे। सोमवार की अहले सुबह शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट आस्था और भक्ति का परिचय दिया। इसके बाद दोपहर से मंडा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड...