रांची, अप्रैल 29 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में बुधवार शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी सामने आ गईं। अचानक हुई भारी वर्षा के कारण प्रखंड के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। महादेव मंडा और पुराना पोस्ट ऑफिस रोड क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे, जहां सड़कों पर पानी भर गया और लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। जलभराव के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और आवागमन में भारी परेशानी हुई। कई जगहों पर लोग घरों से निकलने में भी असमर्थ रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बार बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इधर, बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। देर रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.