रांची, मार्च 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वदा रोड स्थित सुरुंदा गांव में शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे भीषण आगलगी की घटना में मोटर बाइक रिपेयरिंग की दुकान सह आवास पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बम्हनी गांव निवासी बेंजामिन डोडराय संत मिखाइल भवन में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते थे और वहीं बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे दुकान वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। उस समय बेंजामिन अपनी पत्नी अनास्तासिया डोडराय और पुत्री अर्चना के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे।देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप:अचानक गर्मी और जलने की गंध से उनकी नींद खुली। बाहर निकलते ही देखा कि दुकान आग की लपटों में घिर चुकी है। आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.