मुरहू में तेज आंधी और बारिश से कईघरों के छप्पर उड़े
रांची, अप्रैल 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू क्षेत्र में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। खासकर कच्चे और एस्बेस्टस वाले मकानों को भारी क्षति पहुंची है। मुरहू के पंचघाघ मोड़ इलाके में तेज आंधी के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए। अचानक आई तेज हवा से लोग घबरा गए और घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। कई घरों में घरेलू सामान भी भीग गया, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी।सरकारी योजना को भी नुकसान:आंधी का असर सरकारी योजनाओं पर भी पड़ा। जल-नल मिशन के तहत लगाए गए सोलर जलमीनार का सोलर पैनल तेज हवा की चपेट में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.