रांची, फरवरी 28 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में विगत तीन दिनों से जलापूर्ति योजना ठप रहने के कारण विभिन्न मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। गुरमी, करंजटोली, कोड़ाकेल, डुडरी, मुरहू चौक और मस्जिद मुहल्ला समेत कई इलाकों के लोग पानी के लिए परेशान हैं। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली पोल गाड़ने के दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन टूटने के बाद अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण जलापूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। रमजान के महीने में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय विशेष रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.