रांची, अप्रैल 30 -- मुरहू, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना को लेकर गुरुवार को प्रखंड सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने की। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बार जनगणना को पूरी तरह सटीक और व्यापक बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर योजना तैयार की गई है। मानचित्र के माध्यम से प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि कोई भी घर गणना से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील की।
जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम: उप प्रमुख अरुण कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.