रांची, अप्रैल 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। पृथ्वी दिवस के अवसर पर मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुरहू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी के सहयोग से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। छात्राओं को पौधारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पोक्सो एक्ट, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, नशापान के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा, मानव तस्करी और डायन प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं पर भी छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.