रांची, फरवरी 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत मुरहू प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुरहू उप प्रमुख अरुण कुमार साबू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पशुपालन विभाग की ओर से प्रखंड की केवड़ा, माहिल एवं कोडकेल पंचायतों के बड़ी संख्या में लाभुकों को बकरियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख ने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है। इसका उद्देश्य लाभुकों को जीविकोपार्जन के स्थायी साधन उपलब्ध कराना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बकरी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। वितरण के दौरान उप प्रमुख ने लाभुकों से बकरी पालन संबंधी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.