मुरहू में गैस की किल्लत से बड़े परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
रांची, अप्रैल 17 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद उपभोक्ताओं को लगभग 45 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी बड़े परिवारों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में गैस सिलेंडर महज 10 से 15 दिनों में ही खत्म हो जाता है। ऐसे में शेष दिनों के लिए उन्हें लकड़ी, कोयला या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे समय, मेहनत और खर्च तीनों बढ़ रहे हैं।वर्तमान में लगन का मौसम चल रहा है, जिससे गैस की मांग अचानक बढ़ गई है। शादी समारोह आयोजित करने वाले परिवारों को भोजन व्यवस्था में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.